Virat Kohli Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 13 अप्रैल को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 45 बॉल पर नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। फैंस विराट की ये इनिंग देखकर काफी खुश और संतुष्ट हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर विराट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक फैन का दिल तोड़ते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना RR vs RCB मैच के बाद घटी। विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के कोच हेड राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ कुछ बातचीत कर रहे थे कि इतने में ही एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर विराट से मिलने ग्राउंड में कूद आया। वो फैन विराट के काफी करीब पहुंच गया था और उन्हें छूने ही वाला था, लेकिन इतने में ही विराट उससे दूर भाग गए।

Advertisement

गौरतलब है कि विराट अपने फैन से मस्ती करते हुए बचने की कोशिश कर रहे थे जिस वज़ह से वो फैन विराट के बेहद करीब पहुंचने के बाद भी उनसे दूर रह गया और उन्हें छूना तो दूर, ठीक से मिल भी नहीं पाया। इतनी ही देर में वहां मौजूदा सुरक्षाकर्मियों ने भी उसे घेर लिया और फिर पकड़कर बाहर ले गए। यही वज़ह विराट फैन का दिल टूट गया और उन्हें उदास वहां से जाना पड़ा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में यशस्वी जायसवाल की 47 बॉल पर 75 रनों की पारी के दम पर 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में RCB के लिए फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62*) ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 28 बॉल पर 40 रन जोड़े। इस तरह आरसीबी ने ये मैच 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए बेहद आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद अब आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स आठवें पायदान पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार