Virat Kohli Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने बीते सोमवार, 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 12 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। ये मैच भले ही RCB ने जीता हो, लेकिन इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जिसके दौरान टीम के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने ही साथियों पर भयंकर गुस्सा करते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिली। RCB के लिए ये ओवर यश दयाल करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने गेंद को मिस टाइम करके हवा में उड़ा दिया था। यहां RCB टीम के पास मौका था कि उनका कोई खिलाड़ी ये कैच पकड़े और सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन भेज दें, लेकिन जो यहां हुआ उसे देखकर विराट भी भड़क गए।

Advertisement

गौरतलब है कि जब ये बॉल SKY के बैट से टकराने के बाद हवा में गया तो RCB के दो खिलाड़ी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ यश दयाल और विकेटकीपर जितेश शर्मा दोनों ही गेंद को पकड़ने के लिए उसके नीचे पहुंच गए। इन दोनों में से कोई भी खिलाड़ी ये कैच आसानी से पकड़ सकता था, लेकिन दोनों खिलाड़ी एक साथ बॉल के नीचे उसे पकड़ने की कोशिश में थे जिसके कारण उनकी आपस में टक्कर हो गई और दोनों से ही कैच मिस हो गया। यही वज़ह है मैदान पर ये सब होता देख विराट भड़क गए और उन्होंने गुस्से के कारण अपना कैप उतारकर जमीन पर पटक दिया। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि सूर्यकुमार यादव ये जीवनदार मिलने के बावजूद कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 28 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ यश दयाल ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं जितेश शर्मा ने आरसीबी के लिए 19 बॉल पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 42 बॉल पर 67 रन बनाए।

ऐसा रहा मैच का हाल

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद RCB ने विराट कोहली (67 रन), रजत पाटीदार (64 रन), और जितेश शर्मा (नाबाद 40 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 बॉल पर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं हार्दिक पांड्या ने 15 बॉल पर 42 रन ठोके। हालांकि उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से वो 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 ही जोड़ पाए और ये मैच 12 रनों से गंवा बैठे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार