भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उनके गेंदबाज़ों ने कप्तान के फैसले का बिल्कुल सही साबित किया। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों को तेजी से रन नहीं बनाने दिए, जिसके दौरान वेन पार्नेल ने स्टार बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इस मैच में भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही थी। ईशान किशन के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ तेजी से रन बनाता नज़र नहीं आ रहा था। ऐसे में सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर आकर थम चुकी थी। हालांकि भारतीय टीम का स्टार ऑलराउंडर कटक के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी दिखाने में नाकाम रहा और पार्नेल की गेंद पर सिर्फ 9 रनों के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठा।

Advertisement

ये घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर की है। हार्दिक मैदान पर संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में वेन पार्नेल उन्हें राउंड द विकेट गेंदबाज़ी करने आए जिसके बाद हार्दिक पार्नेल की गेंद को बिल्कुल ही मिस कर बैठे और अंदर आती गेंद हार्दिक के स्टंप से टकराई को फिर उसे अपने साथ ले उड़ी। हार्दिक ने अपनी पारी में 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए।

वहीं पार्नेल की बात करें तो हार्दिक का विकेट चटकाने के बाद उन्होंने अपनी खुश खास सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई। पार्नेल ने अपने हाथों से दिल बनाया और विकेट का जश्न मनाते कैमरे में कैद हुए। बता दें कि भारतीय टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए है। साउथ अफ्रीका को सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 149 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार