साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mylder) ने शुक्रवार, 22 अगस्त को ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम, मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI मुकाबले (AUS vs SA 2nd ODI) में 21 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि वियान मुल्डर को मैदान पर बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो मैके में बड़े रन बनाएंगे, लेकिन तभी उन्होंने मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को छक्का मारने की कोशिश अपना विकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 41वें ओवर में देखने को मिली। यहां मार्नस लाबुशेन बतौर पार्ट टाइम गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने कोटे का चौथा ओवर करने आए थे जिन्हें सामने देखकर वियान मुल्डर ने अपना धैर्य खो दिया।

Advertisement

ये अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन को कुछ बड़े शॉट्स मारकर तेजी से रन बटोरना चाहता था जिसकी कोशिश में उन्होंने मार्नस की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का जड़ने की कोशिश की। यहां पर ही मुल्डर से गलती हुई।

बता दें कि मार्नस ने ये बॉल काफी धीमी गति से ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिसे बाउंड्री पार पहुंचाने के लिए वियान मुल्डर अपने शॉट में भरपूर ताकत नहीं डाल सके। यही वज़ह रही अफ्रीकी बैटर के बैट से टकराने के बाद ये गेंद लॉन्ग ऑन की पॉजिशन पर तैनात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के हाथों में गई और इस तरह वियान मुल्डर अपना विकेट मार्नस लाबुशेन को गिफ्ट करते हुए आउट हो गए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ चुनी थी जिसके बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्ज़के (88) और ट्रिस्टन स्टब्स (74) की पारियों के दम पर 49.1 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 277 रन बनाए। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 50 ओवर में 278 रनों का लक्ष्य बचा पाती है या नहीं।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार