Will Jacks Catch Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) ने गाबा टेस्ट (AUS vs ENG 2nd Test) के दूसरे दिन एक बेहद ही शानदार कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि विल जैक्स के इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, विल जैक्स का ये कैच ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के 57वें ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स कर रहे थे जिन्होंने ओवर का चौथा बॉल शॉर्ट डिलीवर करके स्टीव स्मिथ को फंसाया। यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने जैसे-तैसे पुल शॉट खेला जिसके बाद वो गेंद हवा में उड़ते हुए बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े खिलाड़ी विल जैक्स की तरफ गई।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स ने बॉल को हवा में देखकर तेजी से रिएक्ट किया और अपनी दाईं ओर कूद लगाकर एक हाथ से बेहद ही कमाल का कैच पकड़ा। स्टार स्पोर्ट्स ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से विल जैक्स के इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

जान लें कि इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी की और 85 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के जड़कर 61 रन बनाए। उन्हें मैदान पर बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो डे-नाइट टेस्ट में जरूरी सेंचुरी ठोकेंगे, लेकिन विल जैक्स के करिश्माई कैच ने उनकी पारी को खत्म कर दिया।

बात करें अगर गाबा टेस्ट की यहां दूसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और उन्होंने दिन के खेल के अंत तक 73 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड पर 44 रनों की बढ़त बना ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में 76.2 ओवर में 334 रन बनाए थे। अब तीसरे दिन के खेल की शुरुआत एलेक्स कैरी (46) और माइकल नेसर (15) की जोड़ी करेगी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डोगेट।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार