द हंड्रेड टूर्नामेंट में हाल ही में 20 साल के युवा बल्लेबाज़ विल समीद ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़कर इतिहास रचा था, लेकिन अब द हंड्रेड टूर्नामेंट में शतक जड़ने वालों की लिस्ट में एक ओर बल्लेबाज़ शामिल हो चुका है। जी हां, टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में ओवल इनविंसिबल के सलामी बल्लेबाज़ विल जैक्स ने 108 रनों की तूफानी पारी खेली और द हंड्रेड की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है।

Advertisement

विल जैक्स ने साउथर्न ब्रेव के खिलाफ 48 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 10 चौके देखने को मिले। विल जैक्स ने अपनी पारी के दौरान 225 का तूफानी स्ट्राइक रेट मेन्टेन किया, जिसके दम पर उनकी टीम ने 18 बॉल पहले ही जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले बर्मिंघम बीयर्स के बल्लेबाज़ विल समीद ने 50 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें समीद के बैट से 8 चौके और 6 छक्के देखने को मिले थे। समीद ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा था जिसके दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202 का था। लेकिन अब विल जैक्स ने 108 रनों की पारी खेलकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा निजी स्कोर अपने नाम कर लिया है। 

मुकाबले की बात करें तो ओवल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद साउथर्न ब्रेव ने कुल 137 रन बनाए। इसके बाद विल जैक्स ओवल के लिए बल्लेबाज़ी करने उतरे और अकेले अपने दम पर टीम को जीत के पार पहुंचा दिया।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार