IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) शनिवार, 22 नवंबर को गुवाहाटी टेस्ट के पहले 92 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि मेहमान टीम की पहली इनिंग में टेम्बा का विकेट भारतीय दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 58वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए रविंद्र जडेजा दिन का अपना 10वां ओवर करने आए थे जिसकी दूसरी गेंद पर टेम्बा ने हीरोगिरी दिखाते हुए उन्हें मिड ऑफ की तरफ हवाई शॉट मारकर चौका जड़ने की कोशिश की। जान लें कि यहां पर ही वो गलती कर बैठे और यशस्वी जायसवाल के हाथों में कैच देकर आउट हुए।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टेम्बा के विकेट का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब रविंद्र जडेजा ने टेम्बा का विकेट लिया हो। बतौर भारतीय वो साउथ अफ्रीकी कप्तान (टेम्बा बावुमा) को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर इस लिस्ट में सिर्फ मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने टेम्बा के खिलाफ 6 टेस्ट खेले और 5 बार उन्हें आउट किया।

बात करें अगर गुवाहाटी टेस्ट की तो यहां साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने खबर लिखे जाने तक 68 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन जोड़ लिए हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार