Yuzvendra Chahal Catch: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीते बुधवार (15 मई) पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके। इसी बीच चहल ने PBKS के विस्फोटक बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह का एक बवाल कैच पकड़कर अपनी टीम को सफलता दिलवाई। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल के इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

भागे, गिरे फिर भी पकड़ लिया कैच

Advertisement

युजवेंद्र चहल का ये कैच पंजाब किंग्स की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिला। ट्रेंट बोल्ट ने चौथी गेंद पर प्रभसिमरन को फंसाया था। यहां बल्लेबाज़ बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बॉल को मिस टाइम कर बैठा था और वो बॉल बैट का टॉप ऐज लेकर थर्ड मैन पर खड़े युजवेंद्र चहल की तरह गई।

चहल ने गेंद को हवा में देखकर अपने पीछे की तरफ दौड़ लगाई। इसी बीच चहल अपना बैलैंस भी खो बैठे और कैच पकड़ने से पहले ही गिर गए। हालांकि इन सब के बावजूद चहल ने गेंद पर से नज़रें नहीं हटाई और दौड़त गिरते हुए भी एक बवाल कैच लपक लिया। युजी का ये कैच देखकर राजस्थान का पूरा खेमा खुशी से झूम उठा था, वहीं एक तरफ बॉलर ट्रेंट बोल्ट थोड़े हैरान दिखे।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन जोड़े। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 34 बॉल पर सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने 41 बॉल पर 63 रन ठोके जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके आसानी से जीत प्राप्त की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार