Yuzvendra Chahal Bowled Ben Stokes: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से मैदान पर जमकर धमाल मचाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट के मुकाबले में Northamptonshire के लिए खेलते हुए Durham के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना डरहम की पहली पारी के 47वें ओवर में घटी। युजवेंद्र चहल के सामने बेन स्टोक्स खड़े थे जिन्हें फंसाने के लिए उन्होंने राउंड द विकेट से गेंदबाज़ी की और ऑफ के बाहर एक लेग ब्रेक गेंद डिलीवर किया। बेन स्टोक्स को उम्मीद थी कि चहल की गेंद पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आएगी ऐसे में उन्होंने गेंद को रोकने के लिए डिफेंस किया।

बेन स्टोक्स ने पूरी कोशिश की, लेकिन जैसे ही गेंद से पिच से टकराई और अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ के होश ही उड़ गए। वो गेंद को रोक ही नहीं पाए और गेंद उन्हें चकमा देकर सीधा स्टंप्स से टकरा गई। तो ऐसे बेन स्टोक्स जो कि शानदार फॉर्म में हैं, वो इस मुकाबले में डरहम की पहली पारी में 22 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए।

County Championship ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि डरहम की पहली पारी में युजवेंद्र चहल ने 15.2 ओवर गेंदबाज़ी की और 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वो डरहम की दूसरी पारी में भी नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए 21 ओवर में 81 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर डरहम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी। इसके बाद वो अपनी पहली पारी में 205 रन बनाकर ऑलआउट हुए। इसके जवाब में नॉर्थहैम्पटनशायर ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए। गौरतलब है कि इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और डरहम अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 246 रन जोड़ चुकी है। उनके पास 188 रन की बढ़त है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार