26 फरवरी। युजवेंद्र चहल ने ट्वीटर पर एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड की फिल्म ढोल का एक सीन करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ रोहित शर्मा और खलील अहमद भी हैं। चहल ने वीडियो के साथ लिखा, "रोहित शर्मा, खलील अहमद हम वापस आ गए हैं।"
चहल और खलील ने भारत के लिए अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है जबकि रोहित टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। वह अभी चोट से जूझ रहे हैं और इसलिए न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं। वैसे उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है।