Womens Big Bash League 2021: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर्स स्मृति मंधाना ने वुमन्स बिग बैश लीग में बल्ले से कहर ढा दिया है। स्मृति मंधाना ने क्वींसलैंड के मैक्के स्थित हारुप पार्क में चौके-छक्कों की बरसात से मेला लूट लिया है। स्मृति मंधाना ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ीं लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

Advertisement

सिडनी थंडर की तरफ से खेलते हुए स्मृति मंधाना ने  64 गेंद पर नाबाद 114 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के जड़े। मतलब उन्होंने 17 गेंदों पर ही 74 रन बना दिए। मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ खेले गए मैच में स्मृति मंधाना को केवल एक मलाल रहा कि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। हालांकि, इस शानदार शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो हन्नाह डॉर्लिंग्टन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का विशाल स्कोर बना दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की टीम से स्मृति मंधाना को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी रन बनाने में कामयाब ना हो सका। मंधाना के अलावा ताहिला विल्सन 39 गेंद में 38 रनों की पारी खेली लेकिन वो किसी काम ना आई। मेलबर्न रेनेगेड्स ने सिडनी थंडर को 4 रनों से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार