20 सितंबर। मोहाली टी-20 में एक बार फिर ऋषभ पंत खासकर अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए और केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत शॉट फाइन लेग पर कैच कर लिए गए। जिस समय पंत आउट हुए उस समय नॉन स्ट्राइक पर कप्तान कोहली खुद बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

ऐसे में जब ऋषभ पंत आउट हुए तो पवेलियन जाते समय काफी इमोशनल और दुखी नजर आए। शायद ऋषभ पंत को एहसास हो गया था कि कप्तान कोहली काफी निराश हुए होंगे।

Advertisement

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी एक खास बयान इस बारे में दिया है। एमएसके प्रसाद ने एक बयान में कहा कि अब हम ऋषभ पंत के परफॉर्मेंस की समीक्षा कर रहे हैं और साथ ही विकल्प की तालाश भी शुरु कर दी है।

एमएसके प्रसाद ने सीधे तौर पर कहा है कि वर्ल्ड कप से लेकर अबतक ऋषभ पंत अपने पऱपॉर्मेंस को कितना सुधार पाए है उन सभी बातों पर हमारा फोकस है।

वहीं एमएसके प्रसाद ने ऐसा बयान देकर यह बताने की कोशिश की है कि यदि आगे भी पंत इसी तरह से जल्दबाजी में अपना विकेट फेंकते रहे हो आने वाले सीरीज में ईशान किशन या फिर संजू सैमलन भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

गौतरतलब है कि ईशान किशन और संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेली गई हाल के सीरीज में तेज तर्रार अर्धशतक बनाकर अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी है। गौतम गंभीर का भी मानना है कि संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में मौका मिलना चाहिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार