किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल रविवार को आईपीएल-13 में मिली एक और हार से निराश हैं और उन्होंने कहा कि टीम रणनीति को अच्छे से लागू नहीं कर पा रही, इसलिए उसे हार मिल रही है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 179 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेन्नई ने बिना विकेट खोए 17.4 ओवरों में हासिल कर लिया। पंजाब की यह पांच मैचों में चौथी हार है।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में राहुल ने कहा, "कई मैचों में हारने वाली टीम बनना काफी दुखद है। हमें लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई रॉकेट साइंस नहीं है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि हम कहां गलत हैं। हम अपने प्लान को अच्छे से लागू नहीं कर पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि 178 अच्छा स्कोर होगा लेकिन हम जानते थे कि अगर हम उनके विकेट नहीं लेंगे तो हम संघर्ष करेंगे। जब आप सात-आठ रन प्रति ओवर देते हो तो अटैक कर विकेट के लिए जा सकते हैं, लेकिन हम शुरुआत में 10 रन प्रति ओवर दे रहे थे इसलिए आक्रामक होना मुश्किल है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार