चेन्नई, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शेन वॉटसन की दमदार बल्लेबाजी की वजह से हम मैच हार गए।

Advertisement

वॉटसन ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई ने मुकाबले को छह विकेट से जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। 

Advertisement

मैच के बाद भुवनेश्वर ने कहा, "उस विकेट पर हमने अच्छा स्कोर बनाया था। मैदान पर ओस थी, लेकिन उससे हमें कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। जिस तरह से वॉटसन ने

बल्लेबाजी की हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। उन्हें जीत का श्रेय जाता है।"

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मैच में रन नहीं बना पाए और अब वे इंग्लैंड के विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे। 

भुवनेश्वर ने कहा, "जाहिर तौर पर हमें बेयरस्टो की कमी खलेगी, लेकिन हमारी टीम ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।"

Advertisement

हैदराबाद की टीम फिलहाल, 10 अंकों के साथ तालिका में पाचवें स्थान पर काबिज है। 

भुवनेश्वर ने कहा, "हमें चार में से तीन मैच घर से बाहर खेलने हैं और क्वालीफाई करने के लिए हमें उन मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान को मात देने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार