एंटिगा, 23 अगस्त | वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया। रोच ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी की और 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने के बाद रोच ने कहा, "यह एक सामान्य एंटिगा की पिच है। यहां शुरुआत में नमी होती है और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। मुझे यहां खेलने में बहुत मजा आता है, मुझे यहां थोड़ी-बहुत सफलता भी मिली है इसलिए अभी तक चीजें जैसी हुई है मैं उससे खुश हूं।"

Advertisement

खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे ने केएल राहुल और हुनमा विहारी के साथ शानदार साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला।

रोच ने कहा, "पिच जल्दी से फ्लैट हो गई इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ा और दबाव बनाकर बल्लेबाज को चुनौती देनी पड़ी। यह दिन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, हमने गेंद के साथ बहुत अच्छा काम किया। 200 तक उनके छह विकेट गिरा देना, मैं समझता हूं कि यह अच्छा प्रदर्शन है।"

भारतीय टीम दूसरे दिन 203/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार