साउथम्पटन, 3 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिली हार की वजह उपरी क्रम की असफलता को बताया है। मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "मैंने सोचा कि इंग्लैंड ने हमें यह लक्ष्य देने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह की पिच थी और गेंद घूम रही थी उससे हमारे लिए यह चुनौतीपूर्ण था। हमने सोचा कि हमारे पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका है, लेकिन हमें वह शुरूआत नहीं मिल पाई जो हम चाहते थे।" 

Advertisement

भारतीय टीम ने लंच से पहले 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन लंच के बाद वह एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और इसके बाद उसने आखिरी के सात विकेट 61 रन जोड़कर गंवा दिए। मेहमान टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई। 

कप्तान ने कहा, " उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें दबाव में बनाए रखा। इसका श्रेय उनकी अच्छी गेंदबाजी को जाता है। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। आप बड़ी साझेदारी करके ही मैच जीत सकते हैं लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे।" 

मेजबान इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा। 

Advertisement

कोहली ने अगले मैच को लेकर कहा, "आखिरी मैच से पहले हमें इस मैच के सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार