नॉटिंघम, 13 जून (CRICKETNMORE)| भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को यहां के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर मैच खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के बाद कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह इस शहर में चार दिन से हैं और चार दिन से उन्होंने सूरज नहीं देखा, इसलिए मैच रद्द होने से वो ज्यादा हैरान नहीं हैं।

Advertisement

यह इस वर्ल्ड कप का चौथा मैच जो रद्द हुआ है। अभी तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमों को इस वर्ल्ड कप में हार नहीं मिली है। इस मैच में किसी एक टीम का विजयी क्रम टूट सकता था लेकिन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया।

Advertisement

मैच रद्द होने की घोषणा के बाद विलियमसन ने कहा, "हम यहां चार दिन से हैं और हमने सूरज नहीं देखा है इसलिए इस मैच के रद्द होने से ज्यादा हैरान नहीं हूं। यह अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन साथ ही हमें कुछ समय आराम से बिताने को भी मिल गया जो जरूरी था। हमें ब्रेक मिला है जो मुझे लगता है कि हमारे लिए अच्छा होगा। इसमें हमें अपने आप को तरोताजा करने का मौका मिलेगा।"

विलियमसन ने टिम साउदी और हेनरी निकोलस की चोट के बारे में कहा, "वह दोनों अच्छी तरह से चोट से उबर रहे हैं।"

न्यूजीलैंड को इस मैच के रद्द होने से एक अंक मिला है और उसने सात अंकों के साथ अपनी पहले स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार