भारतीय दौरे पर आई बांग्लादेशी क्रिकेट टीम एक जीत के लिए तरस रही है। टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद बांग्लादेशी टीम टी-20 सीरीज भी हारने की कगार पर खड़ी है लेकिन उनके कप्तान नज़मुल हुसैन शांतो का बड़बोलापन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शांतो ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है जो भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। 

Advertisement

मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में पदार्पण किया। नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरीं थी जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया के लिए भी इस सीरीज में चुना गया। रविवार को भारत के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए मयंक ने एक विकेट लिया और अपना खाता खोला। इस मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज मयंक की रफ्तार के सामने बेबस दिखे लेकिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का मानना है कि उनकी टीम एक्सप्रेस तेज गेंदबाज का सामना करने को लेकर चिंतित नहीं है।

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान ने खुलासा किया कि उनकी टीम में नेट गेंदबाज के रूप में मयंक जैसे तेज गेंदबाज हैं। मेहमान टीम मयंक का सामना करने को लेकर चिंतित नहीं है। शांतो ने कहा, "हमारे पास नेट में मयंक यादव जैसे ही समान तेज गेंदबाज हैं। हम मयंक यादव का सामना करने को लेकर चिंतित नहीं हैं। वो एक अच्छे गेंदबाज हैं। हमारी टीम में काफी प्रतिभा है और हम पिछले एक दशक से इसी तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास सुधार की गुंजाइश है और हमें बदलाव करने होंगे।"

पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। घरेलू टीम का प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बस में सवार होने के बाद खिलाड़ी होटल चले गए। अब भारत की नज़र बुधवार को तीन मैचों की सीरीज़ में दूसरी जीत के साथ सीरीज़ को सील करने पर होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार