नई दिल्ली, 17 फरवरी | नवनियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य मदन लाल का मानना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक भारत को नए चयनकर्ता मिल जाएंगे। मदन लाल, आर.पी. सिंह और सुलक्षणा नाइक की नई सीएसी के जिम्मे मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह दो नए चयनकर्ताओं की भर्ती करने की जिम्मेदारी है। मदनलाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नए चयनकर्ताओं के नाम का ऐलान करने के लिए कोई तारीख तय नहीं है लेकिन फिर भी एक या दो मार्च तक इन नामों की घोषणा हो सकती है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारे पास सूची आ गई है, हम अब उम्मीदवारों को छाटेंगे। हम तीनों बैठकर देखेंगे और फिर फैसला लेंगे कि अंतिम राउंड के इंटरव्यू के लिए किसे बुलाया जाए। भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के आने से पहले एक या दो मार्च तक हम नए चयनकर्ताओं के नाम बता देंगे। हमें इसे जल्दी खत्म करना है क्योंकि चयनकर्ताओं को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन करना है जो 12 मार्च से शुरू होगी।"

Advertisement

उनसे जब पूछा गया कि क्या सीएसी के तीनों सदस्यों ने बैठक की है तो मदन लाल ने कहा कि उन्हें अभी सिर्फ उम्मीदवारों के नाम मिले हैं और अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है।

पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णनन और पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में हैं।

नियमों को देखा जाए तो टेस्ट मैच खेलने के मामले में सबसे ज्यादा सीनियर खिलाड़ी को समिति का चेयरमैन बनाया जाता है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को ही मुख्य चयनकर्ता बनाया जाएगा।

अगर इस बात को देखा जाए तो शिवरामाकृष्णनन को आगरकर पीछे छोड़ सकते हैं, क्योंकि आगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि लेग स्पिनर ने नौ टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन आगरकर के आने का मतलब है कि समिति में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता होंगे, क्योंकि जतिन परांजपये पहले से ही समिति में हैं।

Advertisement

इन दोनों के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी उम्मीदवारों की सूची में हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार