We Want Sanju Chants Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) बीते मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां मैदान के बाहर इंडियन विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) की दीवानगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये एक 28 सेकंड का वीडियो है जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय टी20 टीम के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच स्टेडियम के बाहर खड़े फैंस उनके सामने जोर-जोर से 'We Want Sanju' के नारे लगाते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि 31 वर्षीय संजू हाल ही में खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्होंने 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाकर ये अवॉर्ड जीता था। उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि इस टूर्नामेंट के बाद संजू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर निराश किया और अगले तीन मैचों में सिर्फ 6 रन (5,0,1) जोड़े। यही वज़ह है उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था। इसके अलावा संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वाड में नहीं चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें आराम देने के मकसद से ये फैसला लिया गया है।

बात करें अगर नॉटिंघम टी20 की तो ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद मेजबान टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। उनके लिए फिल साल्ट ने 44 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 76 रनों पर ऑल आउट हुई। तो इस तरह इंग्लैंड ने ये मुकाबला पूरे 125 रनों से जीता। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार