लाहौर, 11 जुलाई | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कहा है कि वह 1996 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में आमिर सोहेल का व्यवहार देखकर हैरान रह गए थे। भारत ने बेंगलुरू में खेले इस मैच में पाकिस्तान को 39 रनों से हराया था। पाकिस्तान की टीम 288 रनों का पीछा कर रही थी।

Advertisement

बल्लेबाजी करने के दौरान 14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 109 रन था। सोहेल ने इसी ओवर में वेंकटेश प्रसाद को कवर पर चौका मारा और फिर उनकी तरफ बल्ला दिखाकर बाउंड्री की तरफ इशारा किया।

Advertisement

लेकिन अगली ही गेंद पर प्रसाद ने उन्हें क्लीनबोल्ड कर दिया।

वकार ने 'द ग्रेटेस्ट राइवल्री' पोडकास्ट ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह सोहेल ने व्यवहार किया था उससे हम सभी हैरान थे। वह गेंद को अच्छे से हर जगह मार रहे थे उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत थी? मुझे लगता है कि वह दबाव में आ गए थे।"

उन्होंने कहा, "वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे मुझे लगता है कि उन्होंने कम गेंदों में 55 तकरीबन रन बना लिए थे। सईद अनवर भी शानदार बल्लेबाजी क रहे थे। हमने अपना पहला मैच जब खोया तब टीम का स्कोर 10 ओवरों में 85-84 था। हम आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तभी हमने अनवर का विकेट खो दिया और फिर सोहेल आउट हो गए। वहां से मैच पलट गया।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार