7 सितंबर। पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर भारत के खिलाफ टेस्ट जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने पर कहा कि वो चाहतें हैं कि टीम इंग्लैंड पिच का फायदा उठाकर ज्यादा से ज्यादा रन बनाए और भारत पर दबाव डाल सके।

Advertisement

इसके साथ - साथ रूट ने कहा कि वो टॉप 4 के अंदर बल्लेबाजी करने उतरेगें और खुद के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करना चाहते हैं।

साउथम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से यहां ओवल मैदान पर शुरू हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी।

भारत की टीम में दो बदलाव हुए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह हनुमा बिहारी को मौका मिला है तो वहीं अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका मिला है।

Advertisement

भारत 

शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड

Advertisement

एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, मोएन अली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरान, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार