नई दिल्ली, 12 मई| भारत की महान सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने वनडे में 176 साझेदारियां की हैं। इस दौरान इन दोनों ने 47.55 की औसत से 8227 रन बनाए। गांगुली को लगता है कि अगर यह दोनों वनडे में मौजूदा नियमों के साथ खेलते तो 4000 रन ज्यादा बनाते। 

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इन दोनों के आंकड़े अपने ट्विटर पर डाले और लिखा, "वनडे में किसी और जोड़ी ने 6000 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं किया है।"

Advertisement

सचिन ने इस ट्वीट पर लिखा कि अगर यह दोनों मौजूदा नियमों के साथ खेल रहे होते थो इससे भी ज्यादा रन बनाते।

सचिन ने ट्वीट किया, "इससे पुरानी याजें ताजा हो गई हैं दादी। तुम्हें क्या लगता है कि अगर हम लोग घेरे के बाहर चार खिलाड़ियों और दो नई गेंदों के साथ खेलते तो कितने और रन बनाए।"

गांगुली ने इस पर तुरंत जवाब दिया, "4000 और रन.. दो नई गेंदें.. ऐसा लगता है कि जैसे पहले ओवर में कवर ड्राइव लगाई हो।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार