16 जून। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप-2019 के महामुकाबले में आज यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।
Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन अब उसके सामने वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है।
Advertisement
मैदान के अंदर और बाहर इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की सीमाओं के अंदर और सीमाओं के आसपास जबरदस्त रोमांच और उत्साह रहता है।
इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था, वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल जहां भारत को मात मिली थी।
ताजा मौसम अपडेट