Weird and funny dismissal in cricket: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज कई तरीकों से बल्लेबाज को आउट कर सकता है लेकिन ऐसा कम ही मौकों पर देखा गया है कि बल्लेबाज स्टाइल दिखाने के चक्कर में आउट हो जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो काफी छाया हुआ है।

Advertisement

इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल हुआ यूं कि बाहर जाती गेंद पर बल्लेबाज ने बल्ला लगाने की कोशश की शुरुआत में उसे देखकर ऐसा लगा कि शायद बल्ले का बाहरी किनारा लगा है। गेंदबाज द्वारा अपील भी गई लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। 

Advertisement

हालांकि अपील करने के कुछ ही सेकंड बाद बिना अंपायर का फैसला सुने बल्लेबाज ने निराशा में बल्ले को हवा में उछाल दिया और बल्ला स्टंप पर जाकर टकरा गया। इसके बाद बल्लेबाज कुछ देर के लिए शॉक हो गया और उसने अंपायर को देखा। बल्ला स्टंप पर लगते ही अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि पहले अंपयार बल्लेबाज को आउट देने वाला नहीं था लेकिन बल्लेबाज की होशियारी उसे ले डूबी और उसे विकेट गंवाना पड़ा। क्रिकेट में ऐसा कम ही देखने को मिला है कि बल्लेबाज ने इस तरह अपनी विकटे गंवाई है। फिलहाल यह वीडिया देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार