पार्ल, 1 मार्च| साउथ अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक का मानना है कि उनकी टीम अभी बदलाव के दौर के दौर से गुजर रही है और ऐसे वक्त में टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। मेजबान टीम ने यहां पार्ल में रविवार को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराया।


Advertisement

मैच के बाद डी कॉक ने कहा, "आज हम जिस तरह खेले, उससे मैं खुश हूं। हेनरिच क्लासेन ने अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया और लुंगी नगीदी ने शानदार गेंदबाजी की। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में हमें लगातार जीतने की आदत डालनी होगी। इसके बाद हमारे लिए सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।"

Advertisement

जनवरी में फाफ दू प्लेसिस से कप्तानी हासिल करने वाले डी कॉक ने कहा कि कप्तानी उनके लिए हर्ष का विषय है। डी कॉक ने कहा, "मैं विकेट के पीछे रहकर बेहतर कप्तानी कर सकता हूं। कीपिंग से मुझे कप्तानी में मदद मिलती है। मैदान में कहीं और खड़ा होकर मैं बेहतर कप्तानी नहीं कर सकता था। अभी भी तरोजाता महसूस कर रहा हूं।" 
 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार