कोच रवि शास्त्री ने रोहित को खेल रत्न और इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई

Updated: Sat, Aug 22 2020 18:55 IST
Rohit and Ishant Sharma (Twitter)

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल रत्न और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी है। 
रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से राजीव खेल रत्न अवॉर्ड मिला है जो भारत में खेलों के विभाग में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर बधाई करते हुए लिखा कि,"बधाई हो दोनों शर्मा- रोहित को खेल रत्न और इशांत को अर्जुन अवॉर्ड के लिए शाबाशी।"

रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने। इससे पहले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर , पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इशांत के अलावा भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के साथ अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें