West Indies vs Pakistan, 2nd Test: वेस्टइंडीज ने क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। बारिश के खलल के कारण पहले दिन सिर्फ 74 ओवर का खेल ही हो सका और जस्टिन ग्रीव्स, कप्तान रोस्टन चेज नाबाद पवेलियन लौटे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 49 रन के कुल स्कोर पर तेज नारायण के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद अगले 71 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए। जिसमें ब्रैंडन किंग ने 50 गेंदों में 46 रन, केवम हॉज ने 44 गेंदों में 10 रन और आमिर जंगू ने 55 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।
इसके बाद ग्रीव्स और शाई होप (68 गेंदों में 29 रन) ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 53 रन जोड़े। ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 125 गेंदों में नाबाद 64 रन, वहीं तेज ने 70 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद अली ने 2 विकेट, उबैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, अली उस्मान, साजिद खान, मोहम्मद अली, उबैद शाह
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टेगेनरीन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवम हॉज, अमीर जांगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स