West Indies 27 All Out: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जमैका के सबीना पार्क में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 176 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 14.3 ओवर में 27 रन पर ऑलआउट हो गई। जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। मेजबान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 11 रन की पारी खेली। टीम के साथ बल्लेबाज 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 9 रन देकर 6 विकेट लिए। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक चटकाते हुए 2 रन में 3 विकेट झटके और जोश हेजलवुड के खाते में 1 विकेट आया। 

इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी में मिली 82 रन की बढ़त के बाद कुल बढ़त 203 रन की हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्य़ादा 42 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में अल्जारी जोसेफ ने 5 विकेट, शमर जोसेफ ने 4 विकेट और जस्टिन ग्रीव्स ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। जिसमें स्टीवन स्मिथ ने 48 रन और कैमरून ग्रीन ने 46 रन बनाए। इसके जवाब में  वेस्टइंडीज पहली पारी में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 82 रन की अहम बढ़त मिली। मेजबान विंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल ने 36 रन, शाई होप ने 23 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार