12 नवंबर,नई दिल्ली।  शाई होप के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने लखनऊ के एकना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर दी है। अफगानिस्तान के 249 रनों के जवाब वेस्टइंडीज ने 48.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाकर जीत हासिल की।

 
Advertisement

होप को उनके विजयी शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरूआत खराब रही । जजई ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। असगर और नबी ने मिलकर छठे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। असगर ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली। वहीं जजई ने 50 औऱ नबी ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। जिसके चलते अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने तीन, अल्जारी जोसेफ ने दो, वहीं रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और ईविन लुईस और शिमरोन हेटमायर सिर्फ 4 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाई होप ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। होप ने 145 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 और कप्तान काइरोन पोलार्ड ने 32 रन और रोस्टन चेस ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट, कप्तान राशिद खान,मोहम्मद नबी और शराफुद्दीन अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार