Australia vs West Indies 2nd Test: शमर जोसेफ (Shamar Joseph) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने गाबा में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज 1-1 से सीरीज ड्रॉ करने में सफल रही। 1997 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज दूसरी टीम है, जिसने 1988 के बाद से ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराया है।

Advertisement

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन पारी खेली। स्मिथ 146 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 91 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 42 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

चोट के साथ खेल रहे शमर जोसेफ ने 11.5 ओवर में 68 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।  इसके अलावा अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट और जस्टिन ग्रीव्स ने 1 विकेट लिया। 

बता दें कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी की दौरान मिचेल स्टार्क की यॉर्कर पर जोसेफ चोटिल हो गए थे। जिसके बाद रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन चौथे दिन उन्होंने वापसी कर इतिहास रच दिया। जोसेफ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाकर पहली पारी घोषित की, जिससे वेस्टइंडीज को 22 रन की बढ़त मिली।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, शमर जोसेफ।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार