ब्रिजटाउन, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| शेमरोन हेटमायेर (104) के शतक के बाद शेल्डन कोटरेल (पांच विकेट) के दम पर वेस्टइंडीज ने केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 26 रनों से हरा दिया। इसी के साथ विंडीज ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 

Advertisement

विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 289 पर बनाए थे। इंग्लैंड 47.4 ओवरों में 263 रनों पर ही सिमट कर मैच हार गई। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च स्कोरर बेन स्टोक्स रहे, जिन्होंने 85 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान इयोन मोर्गन ने 83 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। इन दोनों के रहते टीम की जीत तय लग रही थी लेकिन कोटरेल ने 159 के कुल स्कोर पर पहले मोर्गन और फिर कप्तान जेसन होल्डर ने 228 के कुल स्कोर पर स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला दिया जहां से वह वापस नहीं आ पाई। 

इंग्लैंड ने अपने दो विकेट महज 10 रनों पर ही खो दिए। यह दोनों विकेट कोटरेल ने लिए। जोए रूट (36) और मोर्गन ने टीम का स्कोर 60 पहुंचा और फिर मोर्गन तथा स्टोक्स ने इंग्लैंड को संभाले रखा, लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को अंजाम तक नहीं पहुंचा सका। 

इससे पहले, हेटमायेर ने विंडीज को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। पहले मैच में तूफानी शतक जमाने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की और 63 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 50 रन बनाए। उनके अलावा शाई होप ने 33 और जॉन कैम्पबेल ने 23 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार