India vs West Indies 2nd T20I: ओबेड मैककॉय (Obed McCoy) की बेहतरीन गेंदबाजी औऱ ब्रेंडन किंग (Brandon King) के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज ने सोमवार (1 अगस्त) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। मैककॉय को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी और रोहित शर्मा ने गेंद थमाई आवेश खान को। लेकिन आवेश ने पहली गेंद नो बॉल डाली औऱ अगली दो गेंदों में क्रमश: छक्का और चौका जड़कर डेवोन थॉमस ने वेस्टइंडीज को जीत दिला दी। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाएष इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 27 रन औऱ ऋषभ पंत ने 24 रन की पारी खेली। 

ओडेब मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 6 विकेट लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है और वह भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। इसके अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट, अकील हुसैन,अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 52 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेवोन थॉमस ने 19 गेंदों में नाबाद 31 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत की दहलीज पार कराई। 

Advertisement

भारत के अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार