Ireland vs West Indies 3rd T20I Highlights: एविन लुईस (Evin Lewis) की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार (15 जून) को नॉदर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड को 62 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। बता दें कि पहले दो मुकाबले बिना एक गेंद का खेल हुए रद्द हो गए थे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लुईस औऱ कप्तान शाई होप ने मिलकर वेस्टइंडीज को धमाकेदार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर 10.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। लुईस शतक जड़ने से चूक गए औऱ 44 गेंदों में 7 चौकों औऱ 8 छक्कों की बदौलत 91 रन की पारी खेली। वहीं होप ने 22 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े।  इसके अलावा मिडल ऑर्डर में कीसी कार्टी ने 22 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 49 रन की पारी खेली। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया  के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने 2 विकेट, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी औऱ बेंजामिन व्हाइट ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 7 विकेट गवाकर 194 रन ही बना सकी। जिसमें ओपनर रोज अडायर ने 36 गेंदों  48 रन, हैरी टैक्टर ने 25 गेंदों में 38 रन और निचले क्रम में मार्क अडायर ने 14 गेंदों में नाबाद 31 रन जोड़े। लेकिन आयरलैंड 7 विकेट गवाकर 194 रन ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 3 विकेट, जेसन होल्डर ने 2 विकेट, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार