West Indies vs Pakistan, 3rd ODI Highlights: कप्तान शाई होप (Shai Hope) के शानदार शतक और जेडन सील्स (Jayden Seales) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार (12 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।  बता दें कि 34 साल बाद इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सीरीज हराई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए।  जिसमें कप्तान होप ने अपना 18वां शतक जड़ते हुए 94 गेंदों में नाबाद 120 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के जड़े। जस्टिन ग्रीव्स ने 24 गेंदों में  नाबाद 43 रन की पारी खेली। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 110 रन की अटूट साझेदारी हुई

Advertisement

इसके अलावा एविन लुईस ने 54 गेंदों में 37 रन और रोस्टन चेज ने 29 गेंदों में 36 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह औऱ अबरार अहमद ने 2-2, मोहम्मद नवाज और सईब अयूब ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। सलमान आगा ने 30 रन और मोहम्मद नवाज ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गुडाकेश मोती ने 2 विकेट और रोस्टन तेज ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने के लिए सील्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज और होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार