वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को यहां कूलीड्ज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश चांदीमल के 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 54 और आशेन बंडारा के 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 44 रन की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 131 रन का स्कोर बनाया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

श्रीलंका की ओर से चांदीमल और बंडारा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। 

Advertisement

विंडीज की तरफ से फैबियन एलेन, केविन सिनक्लेयर, जैसन होल्डर और ओबेड मैकॉय ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम ने 19 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। विंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 23, एविन लुइस ने 21 रन की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच रहे फैबियन एलेन ने 6 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर वेस्टइंडीज की जीत की दहलीज पार कराई।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार