IPL 2020, SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार ने एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम का IPL ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में आरसीबी की लगातार 5वीं हार है।

Advertisement

आरसीबी के प्रदर्शन पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। डैरेन सैमी ने ट्वीट कर लिखा, 'आरसीबी के अगले सीजन के लिए मेरे यह विचार हैं कि बल्लेबाज आप को खेल जीताते हैं और गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जीतते हैं' जब तक RCB के लिए ऐसा नहीं होता तब तक उनके कैबिनेट में IPL ट्रॉफी नहीं होगी।'

Advertisement

विराट कोहली आठ साल से कर रहे हैं आरसीबी की कप्तानी: आरसीबी को मिली हार के बाद कैप्टन विराट कोहली जमकर ट्रोल हो रहे हैं और लगातार यह मांग उठ रही है कि उन्हें आरसीबी की कप्तानी छोड़े देनी चाहिए। हालांकि आरसीबी के मैनेजमेंट द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि विराट कोहली को वह केवल कप्तान के रूप में ही देखते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम पहुंच चुकी है फाइनल में: पहले क्वलीफाइर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी और आरसीबी को हराने के बाद अब हैदराबाद को 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वही मुंबई इंडियंस के साथ 10 नवंबर को फाइनल मुकाबले में शिरकत करेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार