किंग्सटन (जमैका), 30 जुलाई (CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर शनिवार को भारत के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 88 रनों के कुल योग पर चार विकेट गंवा दिए हैं। अनुभवी मार्लन सैमुएल्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रोस्टन चेज ने खाता नहीं खोला है। कैरेबियाई टीम का चौथा विकेट जेम्स ब्लैकवुड (62) के रूप में 88 रनों पर ही गिरा था। अनुष्का ने कोहली को दिया विराट धोखा, किसी और संग कर ली सगाई।

Advertisement

ब्लैकवुड ने सैमुएल्स के साथ मिलकर अपनी टीम को शुरुआती झटकों से उबारने का प्रयास किया था लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें आउट कर भारत को भोजनकाल से ठीक पहले बड़ी सफलता दिलाई।

Advertisement

मेजबान टीम ने एक समय मात्र सात रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद ब्लैकवुड और सैमएल्स ने पूरे समय के साथ एक सत्र तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में लाने का काम किया।

ब्लैकवुड और सैमुएल्स ने चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। ब्लैकवुड ने अपनी 62 गेदों की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। 

भारत ने चार रनों पर ही अपने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। क्रेग ब्राथवेट एक रन बना सके जबकि डारेन ब्रावो (0) खाता भी नहीं खोल सके। राजेंद्र चंद्रिका (5) का विकेट सात के कुल योग पर गिरा।

Advertisement

ब्राथवेट और ब्रावो को इशांत शर्मा ने चलता किया जबकि चंद्रिका को मोहम्मद समी ने आउट किया।

भारत चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से जीत हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार