अबु धाबी, 5 अक्टूबर | बाबर आजम (117) और कप्तान अजहर अली (101) की शानदर शतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने बुधवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के सामने 309 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। आजम ने 106 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली, वहीं अजहर ने 109 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके एवं एक छक्का लगाया।

OMG: इस युवा पाकिस्तानी बल्लेबाज ने किया हैरान, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो अब कोई नहीं तोड़ सकता

Advertisement

इसके अलावा दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 24.1 ओवरों में 147 रनों की साझेदारी भी की।  पारी का आगाज करने आए अजहर ने शर्जिल खान (38) के साथ पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। सुलेमन बेन ने शर्जिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

क्विंटन डि कॉक ने रचा वनडे में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

इसके बाद अजहर और बाबर ने टीम को 232 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर अजहर जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। अजहर एकदिवसीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक है। उनसे पहले इंजमाम उल हक और शाहिद अफरीदी ने बतौर कप्तान दो-दो शतक लगाए थे।
बाबर तीन मैचों की किसी श्रृंखला के हर मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले यह कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम था।

फाफ डु प्लेस्सिस ने रचा वनडे में बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

बाबर को 280 के कुल योग पर पोलार्ड ने पवेलियन भेज वेस्टइंडीज को चौथी सफलता दिलाई। उनसे पहले शोएब मलिक (5) और सरफराज अहमद (24) खास योगदान दिए बगैर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। होल्डर, सुनील नरेन, पोलार्ड और बेन को एक-एक विकेट मिला।

तीसरे टेस्ट मैच में गंभीर के खेलने पर मंडराया संकट, टीम में बुलाया गया धवन की जगह इस खिलाड़ी को

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार