क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद कम ही होती है। वेस्टइंडीज के धाक्कड़ बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (Dwayne Smith) ने क्लब मैच के दौरान अपने भाई केमार स्मिथ के ओवर में 6 छक्के जड़ दिए।  बारबडोस के ब्रिजटाउन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 37 वर्षीय स्मिथ अपनी टीम एरर होल्डर स्टार के लिए ओपनिंग करने आए थे।

Advertisement

Ten10 Classic टूर्नामेंट में एरर होल्डर स्टार और CRB के बीच खेले गए इस मुकाबले के दौरान स्मिथ ने यह करिश्मा अपने भाई केमार के पहले ओवर में ही कर दिया था। हालांकि इसके बाद स्मिथ ज्यादादेर तक मैदान पर नहीं टिक सके और अपने निजी स्कोर में महज 10 रन ही और जोड़ सके। स्मिथ के लिए अपने भाई को एक ओवर में छह छक्के मारना पर्याप्त नहीं था, जब केमार बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने उसको पहली ही गेंद पर आउट भी कर दिया।

Advertisement

केमार स्मिथ की बात करें तो फिर अभी तक इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास मुकाबला नहीं खेला है हालांकि प्रोफेशनल इंग्लिश क्रिकेट में यह खिलाड़ी हिस्सा ले चुका है। ड्वेन स्मिथ ने इस मैच के जरिए अपने भाई को यह सीखाने की कोशिश की कि अभी भी टॉप लेवल पर क्रिकेट खेलने के लिए इस खिलाड़ी को काफी मेहनत की जरूरत है।

ड्वेन स्मिथ क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। हालांकि 2015 के बाद से स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत नहीं की है। ड्वेन स्मिथ कोई बड़ी टी-20 लीग में खेलते हुए भी नजर नहीं आए हैं लेकिन जिस तरह से उम्र के इस पड़ाव पर भी वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत जल्द टी-20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार