सेंट लूसिया, 12 अगस्त (CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने डारेन सामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच के चौथे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में भोजनकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। मार्लन सैमुअल्स 39 और जर्मन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान अभी भी भारत से 159 रन पीछे हैं। ब्रेकिंग: धोनी ने बताया कब लेगें वो क्रिकेट से रिटायरमेंट।

Advertisement

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को बारिश के कारण एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका था। चौथे दिन वेस्टइंडीज ने अपने पिछले स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 107 रनों से आगे खेलना शुरू किया।

Advertisement

वेस्टइंडीज का स्कोर 129 रन पर ही पहुंचा था कि इशांत शर्मा ने डारेन ब्रावो (29) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करा अपनी टीम को दूसरी सफलात दिलाई।

सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्राथवेट (64) भारतीय गेंदबाजों के लिए दूसरे दिन से ही परेशानी का सबब बने हुए थे। लेकिन ब्रावो के जाने के बाद वेस्टइंडीज के खात में छह रन ही जुड़े थे कि रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। ब्रेकिंग: इस टीम के खिलाफ युवराज, रैना और गंभीर दिखाएंगे कमाल।

इसके बाद सैमुअल्स और ब्लैकवुड ने मोर्चा संभाला और भोजनकाल तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत की तरफ से इशांत और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Advertisement

भारत ने अश्विन (118) और साहा (104) की शतकीय पारियों के बल पर पहली पारी में 353 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (50) का भी अहम योगदान है।

भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार