वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था, वहीं दूसरा मैच न्यूजीलैंड के नाम रहा। सीरीज का तीसरा मैच सीरीज रिजल्ट डिसाइडर होगा।

Advertisement

WI vs NZ: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, 21 अगस्त 2022
समय – 11: 30 PM
जगह – केंसिंगटन ओवल, ब्रिजटाउन

WI vs NZ: Match Preview

वेस्टइंडीज ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए 50 रनों से जीत दर्ज की है। शरमाई ब्रुक्स वेस्टइंडीज के लिए अब तक टॉप स्कोकर रहे हैं और उन्होंने 2 मुकाबलों में 79 रन बनाए हैं। 

जेसन होल्डर और अकील हुसैन ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक सीरीज में पांच विकेट निकाले हैं, वहीं पिछले मैच में केविन सिनक्लेयर ने चार विकेट अपने नाम दर्ज किये थे। सिनक्लेयर दूसरे मैच में टीम के लिए चार विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज़ रहे थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए अब तक फिन एलन ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन जड़े हैं। एलन के नाम दो मुकाबलों में कुल 121 रन दर्ज है। वहीं स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने दो मुकाबलों में 61 रन बनाए हैं। कीवी टीम के लिए दूसरे वनडे में भी फिन एलन(96) और डेरिल मिचेल(41) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

कीवी टीम के लिए अनुभवी टिम साउथी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। साउथी ने अब तक दो मुकाबलों में 6 विकेट निकाले हैं, वहीं स्टार गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट भी सीरीज में अब तक 5 विकेट चटका चुके हैं।

WI vs NZ: Match Prediction

Advertisement

कीवी टीम ने दूसरा मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। न्यूजीलैंड की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही काफी बैलेंस नज़र आ रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम तीसरा मैच जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

WI vs NZ Head-to-Head

कुल – 67
वेस्टइंडीज – 31
न्यूजीलैंड – 29
बेनतीजा – 07

Advertisement

WI vs NZ Team News

न्यूजीलैंड- कीवी कप्तान केन विलियमसन चोटिल होने के कारण दूसरा वनडे मुकाबला नहीं खेल सके थे, लेकिन तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं मिला है।

WI vs NZ Probable Playing XI

Advertisement

वेस्टइंडीज - शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शरमाई ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, यानिक कैरिया

न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान)/ग्लेन फिलिप्स, डेवॉन कॉनवे, टॉम लेथम(विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम/ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, मिचेल ब्रेसवेल, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

WI vs NZ Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर- शाई होप, फिन एलन 
बल्लेबाज - केन विलियमसन/कीसी कार्टी, डेवॉन कॉनवे, शरमाई ब्रुक्स 
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, मिचेल सेंटनर, डेरिल मिचेल
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, अल्जारी जोसेफ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार