West Indies vs New Zealand 5th ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार, 22 जुलाई को केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम, बारबाडोस में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 12:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी बारबाडोस के मैदान पर खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने 44.1 ओवर में 189 रनों का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज को 1 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो मार्क चैपमैन रहे, जिन्होंने 82 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।

WI vs NZ 5th ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 22 जुलाई 2025
समय - 12:00 AM IST
वेन्यू - केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस

Kensington Oval, Bridgetown, Barbados Pitch Report

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 54 में से 30 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 226 रन रहा है।

WI vs NZ ODI Head To Head Record

कुल - 75
वेस्टइंडीज - 32
न्यूजीलैंड - 36
बेनजीता - 07

WI vs NZ 5th ODI : Where to Watch?

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।

WI vs NZ 5th ODI: Player to Watch Out For

वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, कीसी कार्टी, और गुडाकेश मोती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

West Indies vs New Zealand 5th ODI Probable Playing XI

West Indies 5th ODI Probable Playing XI: अकीम ऑगस्टे, ब्रैंडन किंग/जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, शिमरोन हेटमायर/शेरफेन रदरफोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, जायडेन सील्स, विटेल लॉज।

New Zealand 5th ODI Probable Playing XI: हेनरी निकोल्स, विल यंग, निक केली/डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जेडेन लेनॉक्स।

West Indies vs New Zealand Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

WI vs NZ 5th ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs NZ Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs New Zealand Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार