West Indies vs Sri Lanka: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। मैच के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी ही गेंदबाजी पर शानदार कैच पकड़ा था। पोलार्ड के इस कैच की खास बात यह है कि उन्होंने दो प्रयासों में फॉलो-थ्रू में सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर कैच पकड़ा था।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड का यह कैच मैच के लिहाज से भी काफी महत्वूर्ण था। करुणारत्ने उस वक्त 61 गेंद पर 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस शानदार कैच ने पूरे मैच को पलटकर रख दिया था। श्रीलंका टीम इस झटके से संभल नहीं पाई और उसके सभी बल्लेबाज मैदान पर स्ट्रगल करते हुए नजर आए थे।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड के कैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल अंकाउट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक केवल इंस्टाग्राम पर ही इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम  49 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और जेसन मोहम्मद ने 2-2 विकेट लिए। वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी परेशानी के 47 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। शाई होप ने 133 गेंद में 110 और इविन लुईस ने 90 गेंद पर 65 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार