कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा है कि उनकी टीम मैच फिनिश नहीं कर सकी, जिसका उसे खासा अफसोस है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में 163 रन बनाए थे। मैच सुपर ओवर में पहुंचा और कोलकाता ने आसानी से हैदराबाद को हरा दिया।

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कहां से शुरू करूं। हमने मध्य के ओवरों में कुछ रन ज्यादा दे दिए। हमारे लिए फिनिश करना जरूरी था और दो-तीन बार ऐसा करने में विफल रहे हैं।"

Advertisement

वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। अपने इस फैसले से वॉर्नर खुश हैं।

उन्होंने कहा, "पहले गेंदबाजी करने को लेकर दोहरी मानसिकता में नहीं था। मुझे लगा था कि यह अच्छी विकेट है जो बदलेगी नहीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 165 पार स्कोर था। हमने एक बार फिर अहम समय पर विकेट खोए। केन विलियम्सन को पारी की शुरुआत करनी पड़ी क्योंकि उन्हें थोड़ी चोट थी। उन्हें फिजियो की जरूरत होगी।"

वॉर्नर ने रचा इतिहास 

वॉर्नर ने इस मुकाबले में खेली गई नाबाद 47 रन की पारी से इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल मे अपने 5000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले विदेशी और कुल चौथे क्रिकेटर बन गए। 

Advertisement

इसके अलावा वॉर्नर ने सबसे तेज 135 पारियों में 5000 आईपीएल रन पूरे किए हैं। इस मामलें में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 157 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार