आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में अचानक माहौल गरमा गया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और मेंटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अंपायर्स से बहस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में एक अजीबोगरीब और चर्चा में रहने वाला पल ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक मैदान पर मौजूद अंपायर्स के साथ तीखी बहस करते नजर आए।
यह घटना आरसीबी की पारी के 14वें ओवर के खत्म होने के बाद हुई थी। पारी के दूसरे ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान पाटीदार, कार्तिक और टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर अंपायर्स से बातचीत करते दिखे, लेकिन यह बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई। हालांकि इस बहस की असली वजह सामने नहीं आई, लेकिन तीनों ही काफी नाराज़ और असंतुष्ट नजर आ रहे थे।
VIDEO:
मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 19 गेंदों में नाबाद 48 रन की तेज़ पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रन, प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।