भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (BGT 2024-25) का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करती दिख रही है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलियन मीडिया से लेकर वहां के फैंस तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों को टारगेट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ माइंड गेम खेलते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, MCG में जैसे ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल वन डाउन बैटिंग करने आए वैसे ही नाथन लियोन ने उनसे एक तीखा सवाल किया। इस ऑस्ट्रेलियन प्लेयर ने राहुल से पूछा कि 'तुमने ऐसी कौन सी गलत कर दी कि बैटिंग ऑर्डर में नीचे आना पड़ा।'

Advertisement

गौरतलब है कि केएल राहुल सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे थे और ऐसा करते हुए उन्होंने काफी रन भी बनाए। हालांकि दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा के बैट से रन नहीं आ रहे थे, ऐसे में केएल राहुल ने अपनी पॉजिशन की कुर्बानी देकर कैप्टन के लिए ओपनिंग की पॉजिशन खाली की।

इसी का नाथन लियोन ने फायदा उठाया और केएल राहुल से तीखा सवाल करके उनके साथ माइंड गेम खेला। यही वजह है इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बैटिंग लाइनअप में बदलाव करने के बाद भी मेलबर्न टेस्ट की पहली इनिंग में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। वो सिर्फ 5 बॉल मैदान पर टिके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ केएल राहुल के बैट से 42 बॉल पर 24 रनों की पारी निकली और वो पैट कमिंस की एक मैजिकल बॉल पर बोल्ड होकर अपना विकेट खो बैठे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार