इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (MI Vs RCB) के बीच रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीज़न में अब तक अच्छी फॉर्म दिखाई है। वहीं, मुंबई इंडियंस कभी-कभी थोड़ी कमज़ोर नज़र आई है। फ़िलहाल, RCB तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और वो चाहेंगे कि मुंबई को हराकर एक और जीत हासिल की जाए।
हालांकि, पांच बार की चैंपियन टीम को हराना RCB के लिए इतना भी आसान नहीं होगा। इसीलिए RCB फैंस की नजरें उनके स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर होंगी। अगर RCB को मुंबई को हराना है तो विराट कोहला का परफॉर्म करना लाजमी होगा। इस मैच से पहले अगर आप मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
विराट कोहली ने IPL में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ अब तक कुल 34 मैच खेले हैं। इन 34 मैचों में, कोहली ने कुल 922 रन बनाए हैं और उनका औसत 31.79 रन रहा है। इस स्टार बल्लेबाज़ का MI के ख़िलाफ़ सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन है और उन्होंने पांच बार की चैंपियन टीम के ख़िलाफ़ छह अर्धशतक भी बनाए हैं। ऐसे में वो एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे क्योंकि अगर कोहली का बल्ला चला तो मुंबई की राह काफी मुश्किल होने वाली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वैसे इस मुकाबले को इस सीज़न के सबसे बड़े मैचों में से एक भी माना जा रहा है। वैसे तो क्रिकेट में भाइयों के बीच मुकाबला कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये खास मुकाबला इसलिए सबका ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इन दोनों भाइयों के बीच अनबन की अफवाहें लगातार चल रही हैं। पांड्या भाइयों के बीच तनाव की अटकलें पिछले कई हफ़्तों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसीलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों भाई मैदान पर किस तरह से मिलते हैं।