न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची (Luke Ronchi) ने हेगले ओवल में दूसरे टेस्ट के पहले दिन कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) की तारीफ की। उन्होंने नाबाद 186 रन की पारी खेली। लैथम दोहरे शतक से 14 रन दूर हैं। न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में यह लैथम का पहला शतक था। हालांकि उन्होंने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और रविवार को हेगले ओवल में टॉस हार गए थे।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोंची ने कहा, "पूरी सीरीज में आगे बढ़ते हुए लैथम का माइंडसेट कमाल का रहा है। आज हम सभी ने जो देखा, वह अद्भुत था। टॉम ने जिस तरह से बल्ला चलाया, वह काफी कमाल का था।” 

Advertisement

वह मैच के दूसरे दिन डेवोन कॉनवे के साथ पारी को जारी रखेंगे। कॉनवे भी शतक से एक रन दूर हैं और वह इसे पूरा करने के लिए पारी को जारी रखेंगे। हालांकि विल यंग ने भी मैच को अच्छी शुरुआत दी, उन्होंने पारी में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 54 रन बनाए थे।

माउंट माउंगानुई में दोनों पारियों में न्यूजीलैंड टीम 328 और 169 रन पर ऑल आउट हो गई थी, लेकिन दूसरे मैच में बल्लबाजों ने पहली पारी में पहले दिन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 349 रन बनाए हैं। हालांकि, कॉनवे ने पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था और वे दूसरे मैच में अपने शतक से मात्र एक रन दूर हैं। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार