15 जून। अफागनिस्तान की टीम दूसरी पारी मे भी लड़खड़ा गई है। अफगानिस्तान की टीम ने ये खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में 4 विकेट पर 25 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि पहली पारी में अफगानिस्तान केवल 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Advertisement

जिसके कारण भारत ने 365 रन की बढ़त हासिल कर अफगानिस्तान को फॉलोऑऩ दिया। दूसरी पारी में एक बार फिर भारत के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। 

उमेश यादव ने ये खबर लिखे जाने तक 3 विकेट चटका लिए हैं तो वहीं इशांक शर्मा के खाते में दूसरी पारी में एक विकेट अबतक दर्ज हो गए हैं।

इस मैच में मोहम्मद नबी को उमेश यादव ने एलबीडब्लू पर आउट किया लेकिन इस विकेट का श्रेय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को जाता है।

मोहम्मद नबी के विकेट का फैसला डीआरएस के जरीए हुए। शुरू में हालांकि भारतीय कप्तान रहाणे डीआरएस लेना नहीं चाहते थे लेकिन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने रहाणे को डीआरएस लेने के लिए कहा।

Advertisement

जिसके बाद टीवी अंपायर ने मोहम्मद नबी को एलबी डब्लू आउट करार दे दिया। जैसे ही टीवी अंपायर ने मोहम्मद नबी को आउट दिया तो सभी भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को विकेट की बधाई देने लगे।

देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार